आजा बाबा आजा हैप्पी न्यू ईयर मनावा गे

आवे जब जब नया साल तेरे दर पे अंजनी लाल,
तेरे दर पर आके केक कटावागे,
आजा बाबा आजा हैप्पी न्यू ईयर मनावा गे,

संग में राम लखन दो भाइयाँ लाना जनक दुलारी मैया,
ढोल नगाडा भाजे राम का चिंतन गावा गे,
आजा बाबा आजा हैप्पी न्यू ईयर मनावा गे,

आवा तेरे मेहंदीपुर में माहरी प्रीत लगी रुत भर में,
तेरे भवन के साथ राम दरबार सजावा गे,
आजा बाबा आजा हैप्पी न्यू ईयर मनावा गे,

करना तुम खुशाली मन जाए पुरे साल दिवाली,
नए साल के आने में हम दीप जलवा गे,
आजा बाबा आजा हैप्पी न्यू ईयर मनावा गे,

कप्तान शर्मा गांव संभाल करता पूजा अंजनी लाल,
मनमोहनी सूरत के कब हम दर्शन पावा गे,
आजा बाबा आजा हैप्पी न्यू ईयर मनावा गे,
download bhajan lyrics (829 downloads)