माँ झोली सब की भर दे

आये है तेरे दर पे माँ झोली तू सब की भर दे,
रहे न  कोई जग में दुखियाँ इतना ही तो कर दे,
आये है तेरे दर पे माँ झोली तू सब की भर दे,

देदे तू माता सबको बस इतनी सी खुशहाली,
कोई रहे न भूखा एह माँ शेरावाली,
शांति रहे जीवन में सब के बस इतना तू कर दे,
आये है तेरे दर पे माँ झोली तू सब की भर दे,

तुझसे ही तो आंबे मा चलती है ये श्रिस्टी,
रखना एह मैया मुझपे अपनी दृष्टि,
लौटे न को दर से खाली इतना सा वर दे,
आये है तेरे दर पे माँ झोली तू सब की भर दे,

download bhajan lyrics (1301 downloads)