वो देखो श्याम बाबा नीले चढ़ आया है vo dekho shyam baba neele chad aaya hai


भोला भाला मुखड़ा है चाल मतवाली,
अपने भक्तो की बाबा करे रखवाली,
लाखो दीवानो को सम्बाले वो आया है,
वो देखो श्याम बाबा नीले चढ़ आया है

श्याम पे भरोसा कर जब तू आया है,
याद रख श्याम की नजर में भी आया है,
दिल से पुकार दर्शन देने आया है,
वो देखो श्याम बाबा नीले चढ़ आया है

कभी भी स्वयं को अकेला न समज न,
पास खड़ा है तेरे श्याम सलोना,
जैसी ईशा लेके आया वैसा ही फल पाया है,
वो देखो श्याम बाबा नीले चढ़ आया है

इक इक भक्त की खबर रखता है.
उसे देगा श्याम जो सबर रखता है,
पप्पू शर्मा ने भी ये अलख जगाया है,
वो देखो श्याम बाबा नीले चढ़ आया है

download bhajan lyrics (1519 downloads)