मेरे जीवन प्यारे आजाओ एक बार

मेरे जीवन के आधार प्यारे आजाओ एक बार
मेरे जीवन के आधार हरि आजाओ एक बार
हरि आजाओ हरि आजाओ

तू है मोहन मेरा मैं दीवानी तेरी
मेरी बिगड़ी बनाना तेरा काम है

जिसको दुनिया में कोई ना अपना कहे
उसको अपना बनाना तेरा काम है

मैने माना की मैं तो गुनगार हूँ
गुनगार हू मैं खतावार हू

किस तरह कर सकूँ मैं तेरी बन्दगी
ऐसी राह पे चलाना तेरा काम है

मेरे प्यारे प्यारे सुन्दर श्याम
सलोने सुन्दर है घनश्याम मेरे श्याम

download bhajan lyrics (1465 downloads)