संतन के संग लाग रे तेरी भली बनेगी

संतन के संग लाग रे, संतन के संग लाग रे,
तेरी भली बनेगी  संतन के संग

हंसन की गति हंस हि जानै,
क्या जाने कोई काग रे ,
संतन के संग.......

संतन के संग पूर्ण कमाई,
होय बडो तेरे भाग रे,
संतन के संग......

ध्रुव की बनी प्रह्लाद की बन गई,
गुरू सुमिरन बैराग रे ,
संतन के संग.......

कहत कबीरा सुनो भाई साधो,
राम भजनमें लाग रे,
संतन के संग.........

श्रेणी
download bhajan lyrics (1966 downloads)