रेहम कीजिये साई दया कीजिये

रेहम कीजिये साई दया कीजिये,
हमे आफतो से बचा लीजिये,
रेहम कीजिये साई दया कीजिये,

साई को पुकारे तो हर ये ज़माना,
अदीनो का दीनो का तू है ठिकाना,
बिगड़ी हमारी भी बना दीजिये,
रेहम कीजिये साई दया कीजिये,

यही है तमना मिले ये सहारा चरण हो तुम्हारे और सिर हो हमारा,
मुकदर को ये हुकम सुना दीजिये,
रेहम कीजिये साई दया कीजिये,

हज़ारो तुम्हारे जग में पुजारी,
मगर सच्ची निश्ठा के तीनो मजारी,
हमे सच का दर्शन दिखा दिज्ये,
रेहम कीजिये साई दया कीजिये,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1332 downloads)