इक बार प्रेम से बोलो हर हर महादेव

भस्म बबूती लगा के करुणा में कुछ दिखाओ,
भोले की शरण में हो जम कर ढोल बजाओ,
ओहरदानी की किरपा रहे गी सदैव,
इक बार प्रेम से बोलो हर हर महादेव,

सब के जीवन यही तो आधार है,
इन्ही से तो चलता सारा संसार है,
कहे जाते है ये देवो के देव,
इक बार प्रेम से बोलो हर हर महादेव,

भोले की भक्ति में जो भी खो जाये,
बिन मांगे सब उसका हो जाये,
जय जय करलो अपने शीश को नाम,
इक बार प्रेम से बोलो हर हर महादेव,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1355 downloads)