ज़िंदगी श्याम की अमानत हैzindgai shyam ki amaanat hai sanwara kare hifayat hai


ज़िंदगी श्याम की अमानत है,
सांवरा करे हिफ़ायत है,
ज़िंदगी श्याम की अमानत है,

रिश्तो की कीमत समझना जरुरी,
इनके बिना है ज़िंदगी अधूरी,
ज़िंदगी श्याम की इनायत है,
सांवरा करे हिफ़ायत है,
ज़िंदगी श्याम की अमानत है,

मुश्किल से पाया मानव जनम है,
अपना पराया बस ये ब्रम्ह है,
ज़िंदगी श्याम से सलामत है,
सांवरा करे हिफ़ायत है,
ज़िंदगी श्याम की अमानत है,

मुख ज़िंदगी से ना मोड़ न तू,
मोहित भरोसा न छोड़ना तू,
बस येही श्याम की हिदायत है,
सांवरा करे हिफ़ायत है,
ज़िंदगी श्याम की अमानत है,

download bhajan lyrics (1580 downloads)