मेरी मैया जी को बहुत पसंद हैmeri maiya ji ko bahut pasand hai sitaro vali chunariyan


मेरी मैया जी को बहुत पसंद है,
सितारों वाली चुनरिया,

सिंह पर सवार मैया दुनिया पर राज करें,
बेटा जो उढाए मां वह चुनरी से प्यार करें,
मेरी मैया जी को बहुत पसंद है,
सितारों वाली चुनरिया.........

चुनरी लहराई मां की बड़ी ऊंची शान है,
चुनरी सितारों वाली मां की पहचान है,
मेरी मैया जी को बहुत पसंद है ,
सितारों वाली चुनरिया.........

मैया तेरे भक्त तुम्हें चुनरी उड़ाते हैं,
दरतुम्हारे कभी खाली नहीं आते हैं,
मेरी मैया जी को बहुत पसंद है ,
सितारों वाली चुनरिया.........

सोना चांदी हीरे मोती तुम्हें नहीं चाहिए मां,
चुनरी सितारों वाली तेरे मन भाए मां,
मेरी मैया जी को बहुत पसंद है ,
सितारों वाली चुनरिया........

मैया रानी आऊंगा मैं चुनरी ओढ़आऊंगा,
बनवारी द्वार तेरे शीश झुकाऊंगा,
मेरी मैया जी को बहुत पसंद है ,
सितारों वाली चुनरिया........

download bhajan lyrics (1479 downloads)