वीर बलि है मेरे बांकाveer bali hai mera bankaa


वीर बलि है मेरे बांका
तुमने जला दी सोने की लंका
रावण झूठे पीटा डंका
दूर किया तुमने सभी की शंका
वीर बलि है मेरे बांका.....

करू वंदना तेरी हनुमत
कितनो को तू तार दिया
सीता मा का पता लगाया
लंका को उजाड़ दिया
हे महावीर करो आब कृपा
तोड़ा घमंड मेरे दुश्मन का
वीर बलि है मेरे बांका......

रामजी के सबसे प्यारे
अंजनी मा के तुम हो दुलारे
मंगल मूरती तुम ही सहारे
धरती के हो तुम रखवाले
खुशिया मिल गयी है बजरंगी
जगह जगह बाज गया है डंका
वीर बलि है मेरे बांका...

श्रेणी
download bhajan lyrics (1345 downloads)