मेरा श्याम है तो मुझे क्या कमी है mera shyam hai to mujhe kya kami hai


मेरा श्याम है तो मुझे क्या कमी है
कितनी हसीं हो गई ज़िन्दगी है

जबसे मिला है मुझे खाटू वाला
श्याम नाम मोतियों की सांसों की माला
चला जा रहा हूँ चिंता नहीं है
मंज़िल को पाने की आशा जगी है
मेरा श्याम है तो...........

श्याम प्रभु ने दिया जो सहारा
आराम से चल रहा है गुज़ारा
इनकी दया की मेरी आँखों में नमी है
मुझे लग रही साड़ी दुनिया नयी है
मेरा श्याम है तो...........

कितना दिया है क्या क्या बताऊँ
रहमो करम की बातें विकास क्या गिनाऊँ
श्याम श्याम बोलने की आदत हुई है
चोखानी श्याम दर पे मिलती ख़ुशी है
मेरा श्याम है तो...........

श्रेणी
download bhajan lyrics (1480 downloads)