छूटे कभी ना ये दामन तुम्हाराchute kabhi na ye daman tumhaara


रहे हाथ तेरा सर पे हमारे
तेरी शरण में जीवन गुज़ारे
हर पल हो हमको दर्शन तुम्हारा
छूटे कभी ना ये दामन तुम्हारा
रहे श्याम जब तक ये जीवन हमारा
छूटे कभी ना ये दामन तुम्हारा


तुम्ही हो हमारे सुख दुःख के साथी
तुम्ही हो हमारी नैया के मांझी
तेरे सिवा ना कोई दूजा हमारा
छूटे कभी ना ये दामन तुम्हारा

वो पल कभी ना जीवन में आये
तुमको कन्हैया हम भूल जाएँ
सोनू वो पल हो अंतिम हमारा
छूटे कभी ना ये दामन तुम्हारा

श्रेणी
download bhajan lyrics (1482 downloads)