छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना
कहते हैं लोग इसे राम का दीवाना
छम छम नाचे देखो ............

पाँव में घुँघरू बाँध के नाचे
राम जी का नाम इसे प्यारा लागे
राम ने भी देखो इसे खूब पहचाना
छम छम नाचे देखो ............

जहाँ जहाँ कीर्तन होता श्री राम का
लगता है पहरा वहां वीर हनुमान का
राम के चरण में इनके ठिकाना
छम छम नाचे देखो ............

नाच नाच देखो श्री राम को रिझाये
बनवारी रात दिन नाचता ही जाए
भक्तों में भक्त बड़ा दुनिया ने माना
छम छम नाचे देखो ............

download bhajan lyrics (1593 downloads)