मेरे राम का मंदिर बनेगा

अब तो अयोध्या में, श्री राम का मंदिर बनेगा
राम का मंदिर बनेगा, लला राम का मंदिर बनेगा

उत्सव  ये आज मनाओ ,अवध की धरती सजाओ
झूमो नाचो गाओ, ढोल नगाड़े बजाओ
सारा अयोध्या सजेगा, मेरे राम का मंदिर बनेगा

वर्षों की चलती लड़ाई अब जाकर शुभ घड़ी आई
संतों में खुशियां है छाई सब को मिली है बधाई
भगवा ही रंग चढ़ेगा मेरे राम का मंदिर बनेगा

श्रेणी
download bhajan lyrics (1328 downloads)