मेरे सांवरे सरकार तुम्हारा क्या कहना mere sanware sarkar tumhara kya kehna


मेरे सांवरे सरकार तुम्हारा क्या कहना
इकलौते लखदातार तुम्हारा क्या कहना

हारे के सहारे बाबा शीश के तुम दानी
दुनिया ये सारी बाबा तेरी है दीवानी
कलयुग के पालनहार तुम्हारा क्या कहना

जब जब भी संकट आया और मेरा मन घबराया
मेरे साथ खड़े हो बाबा तुमने एहसास कराया
गिरते को लिया संभाल तुम्हारा क्या कहना

तेरे एक इशारे पे बाबा चलती ये सृष्टि सारी
सूरज चंदा भी गगन में आते बारी - बारी
तेरे हाथ मेरी पतवार तुम्हारा क्या कहना

श्रेणी
download bhajan lyrics (1306 downloads)