हम तो है लाल तेरे हो

मैया जी हम शरण तेरे हम पे किरपा करना
हम तो है लाल तेरे हो

दिल ने तेरी पूजा की आँखों में तू है समाई
तेरी भगती ही मुझको माँ अब तो रास है आई
तेरे सिवा मैं जाऊ काहा अब तू ही माँ बताना
हम को न दूर जाना है

हर पल तेरा ध्यान करू माँ हर पल तुझे मनाऊगा
तुझको छोड़ के कभी नही माँ तेरे दर से जाउगा,
अपनी आँचल की छाओ में हम को छुपा माँ लेना
हम तेरे है दीवाने हो

download bhajan lyrics (1129 downloads)