हमारे श्याम आज दूल्हा बने है

हमारे श्याम आज दूल्हा बने है,
दूल्हा बने है बनड़ा बने है,

शीश श्याम के सेहरा सोहे,
गल में हार पड़े है,
हमारे श्याम आज दूल्हा बने हैं

अधर श्याम के पान की लाली,
होठों पे मुरली धरे है,
हमारे श्याम आज दूल्हा बने हैं,

चित्र विचित्र मिल गावे बधाई,
बंदन वार सजे है,
हमारे श्याम आज दूल्हा बने हैं,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1348 downloads)