दुनिया दीवानी है राधा तेरे नाम कीduniya deewani hai radha tere nam ki


तुम को जो देखे वो तेरे ही हो जाते है
प्यारी प्यारी सूरत में तेरी खो जाते है
काले नैनो में छवि दिखती है श्याम की
दुनिया दीवानी है राधा तेरे नाम की,

यशोदा का लला जो जग को रुलाता है,
वो भी तेरे पीछे पीछे मुरली बजाता है,
राधे नाम बोले देखो बंसी घनश्याम की
दुनिया दीवानी है राधा तेरे नाम की,

शीश जुकाते सभी तेरे चरण में
तरे तीनो लोका आके तेरी शरण में
महिमा निराली है बरसाने धाम की
दुनिया दीवानी है राधा तेरे नाम की,

बंद दरवाजे संजय किस्मत के खोल रे
बस इक बार प्यारे राधे राधे बोल रे,
कमी न होगी कभी ऐशो आराम की
दुनिया दीवानी है राधा तेरे नाम की,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1363 downloads)