मेरी मैया शेरावालीmeri maiya sheravali


मेरी मैया शेरावाली मेरी मैया ज्योत वाली
बन के जग जननी माता तू करती है रखवाली
तेरी महिमा महिमा सब से निराली है
मेरी मैया सब के दुखड़े हरने वाली है
मेरी मैया शेरावाली मेरी मैया ज्योत वाली

चम चम लाल चोला मैया के तन भाये
चम चम लाल चुनरियाँ मैया के तन भाये
जो मैया के दर आता वो सब कुछ पा जाता,
तेरी महिमा महिमा सब से निराली है
मेरी मैया सब के दुखड़े हरने वाली है
मेरी मैया शेरावाली मेरी मैया ज्योत वाली

निर्धन को माया दे कर मैया दिखलाती है
कोडिन को काया देकर मैया हर्षाती है
जो दुखियां दर पे आये वो खाली कभी न जाए
तेरी महिमा महिमा सब से निराली है
मेरी मैया सब के दुखड़े हरने वाली है
मेरी मैया शेरावाली मेरी मैया ज्योत वाली

मेरी मैया ममता मई बन ममता बरसाती है
दुर्गा काली रूप धर के पापियों को मिटाती है,
माँ के चरणों में आकर सारा जग है झुक जाता
तेरी महिमा महिमा सब से निराली है
मेरी मैया सब के दुखड़े हरने वाली है
मेरी मैया शेरावाली मेरी मैया ज्योत वाली

download bhajan lyrics (1353 downloads)