हम हैं सेवादार तेरेhum hai sewadar tere


देश विदेश में डंका बाजे तेरा लखदातार
सेवादार सेवादार हम हैं तेरे सेवादार
शीश दान करने वाला है जग का पालनहार
सेवादार सेवादार हम हैं तेरे सेवादार

सारे जग में निराला मेरा खाटू वाला
बड़ी बड़ी कठिनाइयों को तूने पल में टाला
अपने भक्तों की नैया का तू है खेवनहार
सेवादार सेवादार हम हैं तेरे सेवादार

जिसने तुझे बुलाया दौड़ा दौड़ा आया
इसीलिए तेरे प्रेमी ने तुझको दिल में बिठाया
प्रेमी बहुत हैं जग में कोई तुमसे दिया ना प्यार
सेवादार सेवादार हम हैं तेरे सेवादार

तीन बाणधारी  है कलयुग अवतारी है
लीले की सवारी करता बड़ा ही उपकारी है
जो कुछ वैभव करूँ मैं अर्पण करता है स्वीकार
सेवादार सेवादार हम हैं तेरे सेवादार

download bhajan lyrics (1106 downloads)