सुख हो या दुःख प्यारे जब भी बुलाएगा sukh ho ya dukh pyaare jab bhi bulaayega


सुख हो या दुःख प्यारे जब भी बुलाएगा
करले भरोसा बाबा दौड़ा दौड़ा आएगा
सुख हो या दुःख प्यारे ................

श्याम से ही प्रीत जिसे श्याम की ही आस है
प्रेमियों पे प्रेमी वही दुनिया में ख़ास है
सांवरे के रंग जो तू मन को रँगायेगा
करले भरोसा बाबा दौड़ा दौड़ा आएगा

सांवरे के हाथ में तू छोड़ पतवार को
तेरे हर हाल की खबर सरकार को
चरणों में आंसू जो तू भाव के बहायेगा
करले भरोसा बाबा दौड़ा दौड़ा आएगा

मन में तू श्याम तन सेवा में रमाये ले  
दुखी और डीनो को गले से लगाए ले
मिलने को तुझसे ये रुक नहीं पायेगा
करले भरोसा बाबा दौड़ा दौड़ा आएगा

रूप कण कण में निहार श्री श्याम का
श्याम के बिना जीवन किस काम का
सच्ची प्रीत श्याम से तरुण जो लगाएगा
करले भरोसा बाबा दौड़ा दौड़ा आएगा

download bhajan lyrics (1099 downloads)