यहां रहना नही देश बिराना है

यहां रहना नही देश बिराना है

यहां रहना नहीं देस बिराना है
वीराना है, हो विराना है
यहां रहना नहीं देस बिराना है

यह संसार कांच वाली चूड़िया है
लागे टकोरो झड जाना है
यहां रहना नहीं देस बिराना है

यह संसार माटी वालों ढेलो है
बूंद पड़े गल जाना है
यहां रहना नहीं देस बिराना है

यह संसार झाड़ और झाकड़ है
आग लगे जल जाना है
यहां रहना नहीं देस बिराना है

कहे हो कबीर सुनो भाई साधो है
करनी का फल यहीं पाना है
यहां रहना नहीं देस बिराना है

श्रेणी
download bhajan lyrics (1147 downloads)