तुम्ही श्याम सुंदर नही दूसरा है tumhi shyam sunder nhi dusra hai


तुम्ही श्याम सुंदर नही दूसरा है
नही और कोई कही दूसरा है
तुम्हे श्याम सुंदर नही दूसरा है

यु ही हम नही है तुम्हारे दीवाने,
देखे बिना दिल हमारा न माने
तुम ही तुम हो मेरे नही दूसरा है
तुम्ही श्याम सुंदर नही दूसरा है.....

ये काली लटे और नैना कटीले,
तुम्हारे अधर है कमल से रंगीले
तुम संग ही कुछ कही दूसरा है
तुम्ही श्याम सुंदर नही दूसरा है......

तुम्हे देख ले जो बुलाएगा कैसा
तुम्हे छोड़ कर तो जाए गा कैसा
नही रास्ता अब नही दूसरा है
तुम्ही श्याम सुंदर नही दूसरा है......

download bhajan lyrics (1080 downloads)