भोलेनाथ तुम्हारी गाथा को

भोलेनाथ तुम्हारे चरणों में,
हम मिलकर शीश झुकाते है,
भोलेनाथ तुम्हारी गाथा को,
हम बड़ी श्रद्धा से गाते है।

देवों के देव कहलाते हो,
कष्टों विघ्नो को मिटाते हो,
भोलेनाथ तुम्हारे चरणों में,
हम मिलकर शीश झुकाते है,
भोलेनाथ तुम्हारी गाथा को,
हम बड़ी श्रद्धा से गाते है।

सारी दुनिया तुम्हे मनाती है,
नतमस्तक हो गुण गाती है,
भोलेनाथ तुम्हारे चरणों में,
हम मिलकर शीश झुकाते है,
भोलेनाथ तुम्हारी गाथा को,
हम बड़ी श्रद्धा से गाते है।।

तुम जैसा ना कोई दाता,
जो दर आता खुशियाँ पाता,
भोलेनाथ तुम्हारे चरणों में,
हम मिलकर शीश झुकाते है,
भोलेनाथ तुम्हारी गाथा को,
हम बड़ी श्रद्धा से गाते है।।

श्रेणी
download bhajan lyrics (1156 downloads)