बाह ना छूटे बाबा

बाह ना छूटे बाबा, सब कुछ तेरे हवाले,
नईया ये छोड़ी मैने बाबा तेरे साहारे...

अब तक ना जाने बाबा कितने ही धोके खाये,
पर ज़ब मैं श्याम हारा दर पे तुम्हारे आये,
ह्रदय से तू लगा ले चौखट पड़े है तेरे,
बाह ना छूटे बाबा.......

तेरी कृपा ने बाबा कितनो की हार टाली,
बिगड़ी बनवाने बाबा आया एक और सवाली,
आकर ओ मेरे बाबा सीने से तू लगा ले,
बाह ना छूटे बाबा.........

मुझको जो मिला है वो बात मैं ही जानू,
हारा मैं जग से बाबा तेरा नाम ही पुकारू,
प्रथम को ये भरोसा तू ही आके संभाले,
बाह ना छूटे बाबा........

download bhajan lyrics (979 downloads)