मन जप ले मैया का नामman jap le mayia ka naam


मन जपले मैया का नाम जपले,
कि भाग तेरे जाग जाएँगे,
मन जपले,
मन जपले मैया का नाम जपले,
कि भाग तेरे जाग जाएँगे,
के नाम जप ले….

क्यूँ गर्व करे लड़के का,
जय माँ जय जय माँ,
क्यों गर्व करे लड़के का,
पड़ोसी बन रह जाएँगे,
मन जपले…….

क्यूँ गर्व करे लड़की का,
जय माँ जय जय माँ,
क्यों गर्व करे लड़की का,
ज़वाई राजा ले जाएँगे,
मन जपले…….

क्यूँ गर्व करे महलों का,
जय माँ जय जय माँ,
क्यों गर्व करे महलों का,
कि इक दिन ढह जाएँगे,
मन जपले…..

क्यूँ गर्व करे दौलत का,
जय माँ जय जय माँ,
क्यों गर्व करे दौलत का,
कि चोर आके ले जाएँगे,
मन जपले……

क्यूँ गर्व करे इस तन का,
जय माँ जय जय माँ,
क्यों गर्व करे इस तन का,
कि इक दिन जल जाएगा,
मन जपले….

download bhajan lyrics (865 downloads)