कभी तो मेरे घर आनाkabhi to mere ghar aana


कभी तो मेरे घर आना मेरी शारदा भवानी,
शारदा भवानी मेरी शारदा भवानी…….

मैया के पाँव में पायल बांधऊँगी,
पायल बांधऊँगी घुंगरू बांधऊँगी,
छम छम नाच दिखा जाना,
मेरी शारदा भवानी,
शारदा भवानी मेरी शारदा भवानी…..

मैया के माथे पे बिंदिया सजाऊँगी,
बिंदिया सजाऊँगी मैं टीका सजाऊँगी,
हीरा जड़े ही चमकाना,
मेरी शारदा भवानी,
शारदा भवानी मेरी शारदा भवानी…..

मैया के द्वारे शिव रंजनी है आई,
जगराता है गाई,
भक्तों संग ठुमका लगा जाना,
मेरी शारदा भवानी,
शारदा भवानी मेरी शारदा भवानी…..

download bhajan lyrics (938 downloads)