तेरी कृपा से अम्बे मैया पूरे होते काज मेरे teri kripa se ambey mayia pure hote kaaj mere


तेरी आँचल जैसी छाया माना सावन की घटाओ में,
तेरी ह्रदय सी ठंडक ना बर्फीली किसी गुफाओ में,
सारे जग में दूर दूर तक गूंजे जयकारे तेरे,
तेरी कृपा से अम्बे मैया पूरे होते काज मेरे,
तेरी कृपा से अम्बे मैया पूरे होते काज मेरे.....

तेरी ज्योति मेरे ह्रदय में अन्धकार मेरा सब दूर हुआ,
ऐसी कृपा तेरी माँ पाप लोभ सब दूर हुआ,
तेरे सन्मुख तेरे गाऊं भेंट ऐसे जागे भाग्य मेरे,
तेरी कृपा से अम्बे मैया पूरे होते काज मेरे.....

जब भी लड़खड़ाया मैं मैया साथ तुम्हे है पाया,
कड़ी धुप और बारिश में मिली तेरे चुनरी की छाया,
हो शिव की शक्ति तुम ब्रह्मा विष्णु गुणगान करें,
तेरी कृपा से अम्बे मैया पूरे होते काज मेरे.....

download bhajan lyrics (858 downloads)