तेरा आसन लगाया माँ चली आओtera aasan lagaya maa chali aao


तेरा आसन लगाया माँ चली आओ चली आओ,
तेरी ज्योति जलाई माँ चली आओ चली आओ………

तेरी भक्तों ने ओ मैया तेरा दरबार सजाया है,
बड़े अरमानों से मैया तुम्हें हमने बुलाया है,
करो अरमान पूरे माँ चली आओ चली आओ,
तेरी ज्योति जलाई माँ चली आओ चली आओ……

बड़े अरमानों से मैया पूजा का थाल सजाया है,
तेरी भक्तों ने ओ मैया तेरी ज्योति को जलाया है,
बुझे ना दीप आशा के चली आओ चली आओ,
तेरी ज्योति जलाई माँ चली आओ चली आओ……

उठा है दर्द साने में सहा मुझसे नही जाता,
तेरे बिना माँ मुझे अब तो नजर कुछ भी नही आता,
बुझा दो प्यास नैनों की चली आओ चली आओ,
तेरी ज्योति जलाई माँ चली आओ चली आओ……

download bhajan lyrics (912 downloads)