मैया रानी आएगी ये तो पक्की बात हैmayia rani aayegi ye to pakki baat hai


जगराते की रात है,
सारे भक्तो का भी साथ है,
मैया रानी आएगी,
ये तो पक्की बात है,
आएगी आएगी आएगी,
मैया आएगी,
शेरो वाली आएगी,
ये तो पक्की बात है.....

लाल चुनरिया लाएंगे,
हम जगराते में आएंगे,
जगराते में आकर के,
मैया के दर्शन पाएंगे,
डरने की क्या बात है,
मैया का सर पे हाथ है,
मैया रानी आएगी,
ये तो पक्की बात है.....

दर पे जो भी आएगा,
वो मन की मुरादे पायेगा,
खाली झोली लाएगा और,
भरकर झोली जायेगा,
देने वाली मात है,
मेरी क्या औकात है,
मैया रानी आएगी,
ये तो पक्की बात है........

ढोल नगाड़ा बाजे रे और,
छोटी छोटी कन्या नाचे रे,
छोटी छोटी कन्या नाचे रे,
मैया को प्यारी लागे है,
मैया का आशीर्वाद है,
मनीष गाये सारी रात है,
मैया रानी आएगी,
ये तो पक्की बात है..........

जगराते की रात है,
सारे भक्तो का भी साथ है,
मैया रानी आएगी,
ये तो पक्की बात है,
आएगी आएगी आएगी,
मैया आएगी,
शेरो वाली आएगी,
ये तो पक्की बात है.........

download bhajan lyrics (895 downloads)