तूने भरा रूप विकराल कालका जय होtune bhara roop vikaral kalka jay hove


जय हौवे .तेरी जय हौवें
जय काली. तेरी जय होवै

तूने भरा रूप विकराल
कालका जय होवे
जय होवे .तेरी जय होवे
जय होवे .तेरी जय होवे
कलकत्ते वाली कमाल कालका जय होवे
जयकाली कलकत्ते वाली
बिगिड़ी बात बनाने वाली
तेरा वचन ना जाय खाली
तू सारे जग की रखवाली

हाथ मैया के खड़ग विराजे
खडग विराजे खप्पर साजे
हाथ मइया के खडग विराजे
खडग वीराजे खप्पर साजे
तेरे गल मुंडन की माल
कालका जय होवे
तुने भरा रूप विकराल

जब जब भीड़ पड़ी भक्तों पर
तूने करी सहाय
दानव दल पर टूट पड़ी माँ
रणचंडी वन आई
शमशानों मैं सजे माँ काली
छम छम पायल बजती आली
शमशानो मैं सजे माँ काली
छम छम पायल बजती आली
तेरे खुल्ले लंबे बाल
कालका जय होवे
तूने भरा रूप विकराल


असुरो को तूने संघारा
पटक पटक कर उनको मारा
असुरो को तूने संघारा
पटक पटक कर उनको मारा
तेरे चरण पड़े महाकाल
कालका जय होवे
तूने भरा रूप विकराल

जय काली कलकत्ते वाली
बिगड़ी बात बनाने वाली
तेरा बचन ना जाये खाली
तू सारे जग की रखवाली

शीश दया का हाथ माँ  रख दो
बिगडे सारे कारज कर दो
शीश दया का हाथ मा रख दो
बिगडे सारे कारज कर दो
मा रख लो भगत का ख्याल
कालका जय होवे
तूने भरा रूप विकराल
कालका जय होवे


सिंगर: सुधीर राजपूत
लेखक:सुधीर राजपूत
म्यूज़िक: DN मिश्रा जी

श्रेणी
download bhajan lyrics (677 downloads)