आन बसो मेरे श्याम मेरे मन मंदिर में

आन बसो मेरे श्याम मेरे मन मंदिर में,

टूटा फूटा मंदिर मेरा,
उसमें भी प्रभु घोर अंधेरा
आकर दीप जलाओ मेरे मन मंदिर में
आन बसो मेरे श्याम मेरे मन मंदिर में

इस मंदिर में बहुत लुटेरे
जुड़ने नहीं देते सामग्री
इनको पकड़ो आन मेरे मन मंदिर में
आन बसो मेरे श्याम मेरे मन मंदिर में

सामग्री कुछ पास नहीं है
दासी भी गुणवान नहीं हैं
इनकी सुनो पुकार मेरे मन मंदिर में
आन बसो मेरे श्याम मेरे मन मंदिर में

मंदिर मंदिर मूरत है तेरी
कहीं ना दिखे प्रभु सूरत तेरी
आकर दरस दिखाओ मेरे मन मंदिर में
आन बसो मेरे श्यामा मेरे मन मंदिर में

download bhajan lyrics (525 downloads)