में आया किशोरी बरसाना

में आया किशोरी बरसाना मुझे दरश दिखाओ न
में तेरा हूँ बस तेरा मुझे अपना बनाओ न
इक बार श्री राधे तुम मुझको चरणों से लगाओ न

तेरी एक नज़र गर हो जाए जीवन का गुजारा हो जाए
इस भवसागर की लहरों में, मेरा बेड़ा पार उतर जाए।
मैं हार के आया दुनिया से, अब और रुलाओ न।
में तेरा हूँ बस तेरा हूँ ...

करुणामयी नाम तेरा श्यामा, करुणा की वृष्टि कर देना।
अँधियारे जीवन में मेरे, निज कृपा की दृष्टि कर देना।
अब करदो कृपा हे लाडली जु यूं देर लगाओ न।

में कर न सकूँगा खुदको क्षमा गर स्वामिनी मुझसे रूठेगी
बरसाने की इन गलियों में, मेरी साँस आखिरी छूटेगी
मरते दम तक में तेरा हूँ मुझे दर से हटाओ ना

श्रेणी
download bhajan lyrics (59 downloads)