महोत्रावंश कुलदेवता बावा भानूंनाथ महामंत्रMahotravansh kuldevta Bhanunath mahamantra jai bave di jai bave di


जय बावे दी जय बावे दी,
जय बावे की गायेंगे।
महामंत्र यह बावा जी का,
जपेंगे और जपायेंगे ||

लद्धामल अम्बा का दुलारा,
बुआ जी का भ्राता ।
वंश महोत्रा के कुलदाता,
बावा भानूं नाथा ।।
दीना नगर दरबार बावे का,
जय जयकार बुलायेंगे - महामंत्र यह...

कार्तिक पुनया का यह मेला,
मेला बड़ा विशाल है।
कर दर्शन बावा भानूं का,
तन मन होत निहाल है ।।
सेवा सिमरन कर बावा से,
मुंह मांगा वर पायेंगे - महामंत्र यह..

बावा जी का धागा, रख्ख,
भबूती, भोग प्रसादि ।
दास ‘मधुप’ दुःख दोष हरे,
हरे पाप ताप व्याधि ॥
जय बावे की गाते गाते,
भव सागर तर जायेंगे - महामंत्र यह...