मुझे श्याम धनि तेरा दीदार हो जाये

मुझे श्याम धनि तेरा दीदार हो जाये,
बस नजर दया की बाबा एक बार हो जाये

तेरे दर से ना जाऊगा आज ज़िद मैं कर बैठा,
छोटी स विनती मेरी जो स्वीकार हो जाये,
बस नजर दया की बाबा एक बार हो जाये

इन आखियो की पास भुजा दे दिखला दे मुखडा प्यारा,
अब थोड़ा तुझपे मेरा भी अधिकार हो जाये,
बस नजर दया की बाबा एक बार हो जाये

तू देव बड़ा है दयालु कहता है जग सारा,
बदनाम नाम ना तेरा कही सरकार हो जाये,
बस नजर दया की बाबा एक बार हो जाये

रूबी रिधम पे मेहर तू करना मत अर्जी ठुकरणा,
हम पे भी इतनी किरपा अगर दातार हो जाये,
बस नजर दया की बाबा एक बार हो जाये

download bhajan lyrics (1328 downloads)