श्याम दिवाना आया

श्याम  दिवाना आया एक संदेशा लाया
श्याम  धणी से मिलने की वो राह बताने आया
श्याम..........

श्याम  से मिलना हो तो जानो श्याम धणी  क्या  चाहे
अपने प्रेमियों  के दिल में वो कैसे बसना चाहे
ओ---श्याम धणी की  दिल की चाहत को बतलाने आया
श्याम..........

प्यार सभी से तुमको है करना अपना हो या बेगाना
हारे हुओं का साथ  निभाना  दिल ना कभी दुखाना
ओ----जब भी कोई  द्वारे आया खाली ना लौटाना
श्याम..........

दिल से देखो हर ईक दिल में मुझको तुम पाओगे
जब भी पुकारो दौडा आऊं पास सदा पाओगे
ओ श्याम  धणी फिर दूर रहे ना ये समझाने आया-------

download bhajan lyrics (1296 downloads)