बिन पिए नशा हो जाता है

बिन पिए नशा हो जाता है,
जो राधे राधे गाता है,

भानु की राज दुलारी हैं,
कान्हा को प्रानन प्यारी हैं,
जो चरण कमल रज पाता है वो राधे राधे गाता है
बिन पिए.........

भक्तों को दरश कराती हैं,
कान्हा से हमें  मिलाती हैं,
जो शरण प्रिया की आता है वो राधे राधे गाता है
बिन पिए......

श्रेणी
download bhajan lyrics (1470 downloads)