पाँव में घुंगरू बांध

पाँव में घुंगरू बांध के नाचे जपे राम की माला,
बजरंग बाला जय हो बजरंग बाला,

सिया राम ही राम पुकारे,
हनुमत जाए असुर सब मारे,
सीता की सुध लेने खातिर,
क्या से क्या कर डाला,
बजरंग बाला जय हो बजरंग बाला...

ऋषि मुनियों ने ध्यान लगाया,
तुझे जहाँ सिमरु वहां पाया,
मुझ पर कृपा करो बजरंगी लाल लंगोटे वाला,
बजरंग बाला जय हो बजरंग बाला...

तुझसा देव नहीं कोई दानी,
तेरी महिमा ना जाए बखानी,
शांतिदास का तुम बजरंगी रात दिन रखवाला,
बजरंग बाला जय हो बजरंग बाला...

download bhajan lyrics (1784 downloads)