जब निकले कन्हैया मेरी सांस रे

जब निकले कन्हैया मेरी सांस रे,
चले आना मुरारी मेरे पास रे,

अंत समय जब आये मेरा बाबा तू मेरे पास हो,
मेरे सिर पे हाथ हो तेरा निकले मेरी सांस हो,
जब निकले कन्हैया मेरी सांस रे......

तू ही राम है तू ही कृष्ण है कलयुग का अवतार तू,
मेरे सामने आना होकर लीले पर सवार तू,
जब निकले कन्हैया मेरी सांस रे......

मांग रहा हु तुम से बाबा इतनी सांसे देना तू,
इस दुनिया से जाते जाते एक भजन सुन लेना तू,
जब निकले कन्हैया मेरी सांस रे......

मैं बोलू गा बाबा बाबा बेटा बेटा कहना तू,
वनवारी बस आखरी दम पर मेरे सामने रहना तू,
जब निकले कन्हैया मेरी सांस रे......

download bhajan lyrics (1967 downloads)