तेरे ही भरोसे मेरा परिवार थाtere hi bharose mera parivaar tha aaj bhi hai or kal bhi rahega


तेरे ही भरोसे मेरा परिवार था,
आज भी है और कल भी रहेगा,
तेरा ही सहरा मुझको तेरा ही अधार था,
आज भी है और कल भी रहे गा,

तेरी किरपा से श्याम सुखी परिवार है मेरा,
मेरा जीवन है खुशाल बड़ा उपकार है तेरा,
मेरा तो पालनहारा तुहि दातार था
आज भी है और कल भी रहेगा,
तेरे ही भरोसे मेरा परिवार था,

हर वक़्त मेरा तुमने कन्हियाँ साथ निभाया है,
जब दी आवाज तुम्हे तू नीले चढ़ कर आया है,
पहले भी इतना तुम पर मेरा अधिकार था,
आज भी है और कल भी रहेगा,
तेरे ही भरोसे मेरा परिवार था,

मेरी अर्जी को हर बार श्याम तुमने मंजूर किया,
बिन मांगे ही दातार मुझे तूने भरपूर दियां,
पहले भी सोनू तेरा कर्ज दार था,
आज भी है और कल भी रहेगा,
तेरे ही भरोसे मेरा परिवार था,

download bhajan lyrics (1549 downloads)