जय हो जय हो गणेश

हिंदुस्तान की बात नहीं है चाहे कोई हो देश,
ब्रह्मा विष्णु महेश से पहले पूजे तुझको देव,
जय हो जय हो गणेश....

पारवती के प्यारे है वो शंकर भी चाहते है,
इसी लिए तो गणेश जी सब के मन को बाहते है,
ये है भगवन का उपदेश ये है भगवन का उपदेश,
जय हो जय हो गणेश.....

गणेश जी की पूजा करोगे सब ही कष्ट मिटेगे,
जो है आप के दुश्मन सब ही दूर हटेंगे,
सारे मिट जाये कलेश सरे मिट जाये कलेश,
जय हो जय हो गणेश .......

मनोकामना पूरी होगी बने गे बिगड़े काम,
गणपत के चरणों में झुक जा उनका दामन थाम ,
खुशिया लाये गणेश खुशियां लाये गणेश
जय हो जय हो गणेश

श्रेणी
download bhajan lyrics (1459 downloads)