तेरी जय हो गणेश

जय हो गणेश तेरी जय हो गणेश,
आओ गणेश घर में करो परवेश,
जय हो गणेश तेरी जय हो गणेश,

मात पिता की आज्ञाकारी भक्तो के तुम पालनहारी,
चर्चा तुम्हारी देश विदेश,
जय हो गणेश तेरी जय हो गणेश,

भोग तुम्हे लड्डू का प्यारा,
मुशक पर घुमे जग सारा,
देवो में तुम ही अनोखे हो एक,
जय हो गणेश तेरी जय हो गणेश,

सबके बिगड़े काम बनाते तेरी महिमा देव गाते,
तुम ही मिटाते सब के कलेश,
जय हो गणेश तेरी जय हो गणेश,

सबसे पहले नाम तुम्हारा लेता है भ्र्मांड ये सारा,
शर्मा शरण में करना आदेश,
जय हो गणेश तेरी जय हो गणेश,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1441 downloads)