साई तेरी याद महा सुखदाई

साई तेरी याद महा सुखदाई,
इक तू ही रखवाला जग में,
तू ही सदा सहाई,
साई तेरी याद महा सुखदाई,

तुझको भुला जग दुखियारा,
सिमरन बिन मन के अधियारा,
तूने किरपा बरसाई,
साई तेरी याद महा सुखदाई,

मन ही मन है तेरा द्वारा,
बैठ यही पे तुझको पुकारा,
प्रेम की ज्योत जगाई,
साई तेरी याद महा सुखदाई,

साँची प्रीत तुम्हारी दाता,
इस जग का सब झूठा नाता,
है चरनन शरणाई
साई तेरी याद महा सुखदाई,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1524 downloads)