खाटू की है नगरियां बाबा का है ये धाम

खाटू की है नगरियां बाबा का है ये धाम,
मेरे श्याम यहाँ पर करते भगतो का बेडा पार,
खाटू वाले तेरी जय हो जय जय हो बाबा श्याम,

तेरे नाम से ही हर काम बने,
तेरे दर्शन से ही हर पाप कटे,
तू हारे का सहारा है हर नैया का किनारा है,
खाटू की है नगरियां बाबा का है ये धाम,

सारी दुनिया में भजे डंके तेरे,
हो पूरी मुरादे जगे भाग तेरे,
तूने ही सब को तारा है तू ही बाबा श्याम हमारा है,
खाटू की है नगरियां बाबा का है ये धाम,

बिन मांगे बाबा सब देता है,
सब कष्टों को हर लेता है,
आनंद को परमा नन्द करे,
अनिल को भव से पार करे,
खाटू की है नगरियां बाबा का है ये धाम,

download bhajan lyrics (1265 downloads)