दिल ले गया नन्द का लाल ये कोई क्या जानेdil le geya nand ka lal ye koi kya jaane


मेरा हाल जो है फिलहाल ये कोई क्या जाने,
दिल ले गया नन्द का लाल ये कोई क्या जाने,
दिल चोरी कियो नन्द लाल ये कोई कया जाने,
मेरा हाल जो है फिलहाल ये कोई क्या जाने,

मेरा चैन वैन सब छीना मेरा मुश्किल कर दियां जीना,
अब अच्छा नहीं लगता उस के बिन सावन का भी महीना,
पूछे सखियाँ मुझसे सवाल कोई समजे न दिल का हाल ये कोई क्या जाने,
दिल चोरी कियो नन्द लाल ये कोई कया जाने,
मेरा हाल जो है फिलहाल ये कोई क्या जाने,

पनघट पे दौड़ी जाऊ मैं वनवारिया बन जाऊ,
जी करता है बंसी के धुन पे सारे जग को आज नचाऊ,
अब और मैं क्या दू मिसाल इक दिन लगता है इक साल ये कोई क्या जाने,
दिल चोरी कियो नन्द लाल ये कोई कया जाने,
मेरा हाल जो है फिलहाल ये कोई क्या जाने,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1644 downloads)