आ जाओ सारे मिलके श्री श्याम को रिझायें

आ जाओ सारे मिलके श्री श्याम को रिझायें
श्री श्याम प्रेमियों से मिलने मिलाने आये

ऐसा सुनेहरा मौका शायद दिखे दोबारा
श्री श्याम की कृपा से देखा है ये नज़ारा
ये प्यार सांवरे का सबकी समझ ना आये

शहनाई बज रही है वो मुरली बजा रहा है
सब श्याम प्रेमियों को बाबा बुला रहा है
झोली भरगे सबकी जैसी जो अर्ज़ी लाये

ऊँगली पकड़ के जिनकी हमने ये राह पाई
गुरु कशी राम जी से हमने ये प्रीत पाई
बीता वो हर नज़ारा हमको वो याद आये
आ जाओ सारे मिलके ..........

download bhajan lyrics (1134 downloads)