झूमो रे झूमो गाओ साईं नाम

झूमो रे झूमो गाओ साईं नाम  ,
तेरी किरपा से बन जाते है जग के सारे बिगड़े काम,
झूमो रे झूमो गाओ साईं नाम ,

तू ही अल्लहा इश्वर साईं तू ही राम रमियाँ
तू ही गोतम तू ही नानक तू ही ,
तू ही कृष्ण कन्हिया तेरे दर्श की आस लगाये आये हम सब तेरो धाम ,
झूमो रे झूमो गाओ साईं नाम ,

आओ सब मिल सुमिरन करले साईं के गुण गाये,
साईं के उपदेशो से जीवन सफल बनाये,
मानव धर्म ही सचा मजहब साईं का पैगाम,
झूमो रे झूमो गाओ साईं नाम ,

तू ही दाता तुही विध्याता तू ही पालनहारा
तू सुख दायक दुःख हरता तू सबका मुक्ति दाता,
जीवन ज्योति जगा दो सतगुरु आये हम सब शिर्डी धाम,
झूमो रे झूमो गाओ साईं नाम ,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1178 downloads)