कोई कहियो रे प्रभु आवन की

कोई कहियो रे प्रभु आवन की,
आवन की मन भावन की
कोई कहियो रे प्रभु आवन की

आप न आवे लिख नही बेजे,
वान पड़ी ललचावन की
कोई कहियो रे प्रभु आवन की

ये दो नैना कहो नही माने
नदिया बहे जैसे सावन की
कोई कहियो रे प्रभु आवन की

काम करो कशु वस् नही मेरो
पंख नही उड़ जावन की
कोई कहियो रे प्रभु आवन की

मीरा कहे प्रभु कब रे मिलो गे
तेरी भई हु तेरे दामन की
कोई कहियो रे प्रभु आवन की

श्रेणी
download bhajan lyrics (1288 downloads)