बहाना जो मिले तुझको हरी को याद कर लेना

बहाना जो मिले तुझको प्रभु को याद कर लेना।
बसा कर अपने ह्रदय में, यह दिल आबाद कर लेना॥

ख़ुशी हो या बहारे हों, उसी का शुक्रिया करना।
अगर गम की घटा छाए, तो फिर फ़रियाद कर लेना॥

ख्यालों में बसा लेना, ख्वाबो में सजा लेना।
प्रभु बिन चैन ना आवे, तो दिल बेताब कर लेना॥

भले अमृत की बेला हो, या हो सोने की तयारी।
सलोनी सावरी सूरत को नैनो में बसा लेना ॥

सुरीली सरगमे छेड़ो, प्रभु के गीत गा गा कर।
प्रभु को दिल में रख लेना, तो फिर फ़रियाद कर लेना॥

श्रेणी
download bhajan lyrics (2141 downloads)