किस नाम से पुकारू क्या नाम है तुम्हारा

किस नाम से पुकारू क्या नाम है तुम्हारा,
कोई पुकारे बाबा कोई कहे है दाता
किस नाम से पुकारू क्या नाम है तुम्हारा,

किस देश के हो वासी किस देश के निवासी
पल भर में तुम को पाया,
जिस ने जहां पुकारा
किस नाम से पुकारू क्या नाम है तुम्हारा,

सूरज की रौशनी तू चंदा की चांदनी तू
रेहमत से तेरी चमके हर आसमाँ का तारा
किस नाम से पुकारू क्या नाम है तुम्हारा,

तेरे नाम की चदरियां तन मन को है सवारे
तेरे नाम की खुमारी भगतो पे तेरे छाए
किस नाम से पुकारू क्या नाम है तुम्हारा,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1360 downloads)